कुरई: पेंच टाइगर रिजर्व में दिखी गिरगिटों की अनोखी जंग, टेरिटरी के लिए दो गिरगिट आपस में भिड़े, वीडियो वायरल
Kurai, Seoni | May 22, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व से एक दुर्लभ और रोमांचक वीडियो सामने आया है। शुक्रवार को वायरल हुए वीडियो में दो गिरगिट आपस में टेरिटरी को लेकर लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। जंगल के बीच दोनों गिरगिटों की यह अनोखी भिड़ंत कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।