बरहरुवा: बरहरवा के पहाड़िया जनजाति गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सरिता टुडू के निर्देश पर शुक्रवार को बरहरवा स्वास्थ्य विभाग ने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहाड़िया जनजाति निवास करने वाले विभिन्न गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर आवश्यक जांचों उपरांत निशुल्क औषधि के साथ-साथ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।