हमीरगढ़: एसपी धर्मेंद्र सिंह ने हमीरगढ़ थाने का वार्षिक निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
हमीरगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव गुरुवार को हमीरगढ़ थाने पहुंचे जहां थाने में तैनात पुलिस बल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी।एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने थाने का वार्षिक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने थाने के रिकॉर्ड, मालखाना,हवालात,शस्त्रागार एवं साफ -सफाई की गहनता से जांच की तथा उनके संधारण एवं अद्यतन स्थिति का अवलोकन किया।