उचकागांव: एसपी ने किया ऊंचकागांव थाने का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के निपटारे का दिया निर्देश
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने मंगलवार की शाम को ऊंचकागांव थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थाने की कार्यप्रणाली की समीक्षा करना और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना था।निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के विभिन्न अभिलेखों की बारीकी से जांच की।