कैरो: कैरो में वज्रपात का कहर,मासूम बच्ची की मौत,एक बैल समेत तीन बकरियां भी काल के गाल में समाईं।
लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र के सढ़ाबे पंचायत अंतर्गत डुमरटोली गांव में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुए वज्रपात ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक बैल और तीन बकरियां भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मर गईं।