लोहंडीगुडा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रदेश सरकार पर ओवर रेटिंग में शराब बेचने का आरोप लगाया
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि पूरे प्रदेश में शराब की हर बोतल पर खुलेआम ओवररेटिंग की जा रही है। कहीं 10-20 रुपये, कहीं 60-80 रुपये तक अतिरिक्त वसूली हो रही है। जब ओवररेटिंग की शिकायतों पर अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई हो चुकी है, तो यह स्पष्ट है कि यह वसूली हो रही है।इस ओवररेटिंग का पैसा आखिर किसकी जेब में जा रहा है?