बिहटा: मोहम्मदपुर गांव में अवैध संबंध के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, देवर और भाभी के बीच थे अवैध संबंध
Bihta, Patna | May 7, 2026 बिहटा के मोहम्मदपुर गांव में 4 मई को युवक अनिरोध कुमार की गोली मारकर हुई हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पटना पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक युवक के छोटे भाई और उसकी पत्नी का अवैध संबंध था। साजिश रच कर दोनों ने युवक की हत्या कर दी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।