Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर हत्या के प्रयास का केस, छतरपुर के राजनगर थाने में FIR दर्ज जमीन विवाद में किसान मोतीलाल कुशवाहा को गोली मारने का आरोप, शालिग्राम गर्ग समेत चार नामजद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले— शालिग्राम से मेरा कोई नाता नहीं, दोषी है तो कानून सख्त कार्रवाई करे जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत । छतरपुर छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए गोलीकांड के मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में राजनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि शालिग्राम गर्ग अपने साथियों सतीश सिंह घोष, तुलसी मिश्रा और आशीष के साथ उनके घर पहुंचे और जमीन को लेकर विवाद के दौरान पहले लाठी-डंडों से मारपीट की, फिर पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की। आरोप है कि गोली मोतीलाल कुशवाहा के शरीर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। मोतीलाल कुशवाहा का आरोप है कि क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है और जो किसान जमीन देने से इनकार करते हैं, उनके साथ मारपीट और धमकी दी जाती है। उनका कहना है कि इसी विवाद के चलते उन पर जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद छतरपुर के राजनगर थाने में शालिग्राम गर्ग समेत चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह तीन वर्ष पहले ही सार्वजनिक रूप से स्पष्ट कर चुके हैं कि शालिग्राम गर्ग से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार पूरा समाज है और किसी व्यक्ति के कृत्य के लिए उनका नाम नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि शालिग्राम गर्ग इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो कानून उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। गौरतलब है कि शालिग्राम गर्ग का नाम इससे पहले भी वर्ष 2023 में एक शादी समारोह में कथित रूप से हथियार लहराने और वर्ष 2024 में टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट जैसे विवादों में सामने आ चुका है। फिलहाल पुलिस इस गोलीकांड के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। #Bageshwardham #छतरपुर #मध्यप्रदेश #MP #ShaligramGarg #dhirendrakrishnashastri #Rajnagar #AttemptToMurder #Chatarpur #CrimeNews #LandDispute #Boldobharat

Orai, Jalaun | Jul 15, 2026

MORE NEWS

सड़क पर अचानक कुत्ता आने से खंदक में गिरी कार, मां-बेटा घायल

पीलिया की दवा लेने जा रहे थे कन्हरी गांव, गंभीर घायल युवक मेडिकल कॉलेज रेफर

कोंच। उरई-कोंच मार्ग पर मंगलवार को एक कार सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। हादसे में कार सवार मां-बेटा घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उरई निवासी 35 वर्षीय मनमीत सिंह अपनी मां के साथ नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हरी पीलिया की दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार ग्राम पड़री स्थित आशीर्वाद क्लब के पास पहुंची, तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सड़क किनारे खंदक में उतर गई।

हादसे में कार के शीशे से सिर टकराने के कारण मां और बेटे दोनों को चोटें आईं। मनमीत सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी हालत चिंताजनक बताई गई, जबकि उनकी मां को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने बिना देर किए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मनमीत सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

सड़क पर अचानक कुत्ता आने से खंदक में गिरी कार, मां-बेटा घायल पीलिया की दवा लेने जा रहे थे कन्हरी गांव, गंभीर घायल युवक मेडिकल कॉलेज रेफर कोंच। उरई-कोंच मार्ग पर मंगलवार को एक कार सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। हादसे में कार सवार मां-बेटा घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उरई निवासी 35 वर्षीय मनमीत सिंह अपनी मां के साथ नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हरी पीलिया की दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार ग्राम पड़री स्थित आशीर्वाद क्लब के पास पहुंची, तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सड़क किनारे खंदक में उतर गई। हादसे में कार के शीशे से सिर टकराने के कारण मां और बेटे दोनों को चोटें आईं। मनमीत सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी हालत चिंताजनक बताई गई, जबकि उनकी मां को मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने बिना देर किए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मनमीत सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 15, 2026

जालौन में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर

जालौन। जनपद में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। औरैया स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान सिरसा कलार थाना क्षेत्र के जखा गांव निवासी कुलदीप (52) और छोटे खान उर्फ कुंदन (45) के रूप में हुई है। वहीं कमलेश उर्फ कल्लू (30) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, तीनों मित्र बुधवार को गांव से मदारीपुर स्थित एक होटल में भोजन करने गए थे। वापसी के दौरान उन्होंने पेट्रोल पंप से बाइक में ईंधन भरवाया। जैसे ही वे हाईवे से गांव की ओर मुड़े, पीछे से आ रही तेज रफ्तार विटारा ब्रेजा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर लगने के बाद चालक ने वाहन रोकने के बजाय गति बढ़ा दी, जिससे बाइक और तीनों सवार सड़क पर काफी दूरी तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस बीच चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

बताया जाता है कि तीनों दोस्त खेती और मजदूरी का काम साथ करते थे और अक्सर एक साथ ही आते-जाते थे। बुधवार का यह सफर उनके लिए अंतिम साबित हुआ।

छोटे खान अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं, जबकि कुलदीप के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों बच्चे उरई में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कुलदीप और छोटे खान को मृत घोषित कर दिया, जबकि कमलेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

जालौन में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत, एक की हालत गंभीर जालौन। जनपद में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। औरैया स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान सिरसा कलार थाना क्षेत्र के जखा गांव निवासी कुलदीप (52) और छोटे खान उर्फ कुंदन (45) के रूप में हुई है। वहीं कमलेश उर्फ कल्लू (30) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, तीनों मित्र बुधवार को गांव से मदारीपुर स्थित एक होटल में भोजन करने गए थे। वापसी के दौरान उन्होंने पेट्रोल पंप से बाइक में ईंधन भरवाया। जैसे ही वे हाईवे से गांव की ओर मुड़े, पीछे से आ रही तेज रफ्तार विटारा ब्रेजा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर लगने के बाद चालक ने वाहन रोकने के बजाय गति बढ़ा दी, जिससे बाइक और तीनों सवार सड़क पर काफी दूरी तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस बीच चालक कार छोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि तीनों दोस्त खेती और मजदूरी का काम साथ करते थे और अक्सर एक साथ ही आते-जाते थे। बुधवार का यह सफर उनके लिए अंतिम साबित हुआ। छोटे खान अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं, जबकि कुलदीप के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों बच्चे उरई में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कुलदीप और छोटे खान को मृत घोषित कर दिया, जबकि कमलेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 15, 2026

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले 18 दिनों से अनशन पर हैं. उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ रही है. उनका वजन क़रीब 9 किलो घट गया है. सोनम वांगचुक की हालत कैसी है? 

देखिए बीबीसी हिंदी से ग़ाफ़िरा क़ादिर और अरीबा अंसारी की ये रिपोर्ट.

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले 18 दिनों से अनशन पर हैं. उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ रही है. उनका वजन क़रीब 9 किलो घट गया है. सोनम वांगचुक की हालत कैसी है? देखिए बीबीसी हिंदी से ग़ाफ़िरा क़ादिर और अरीबा अंसारी की ये रिपोर्ट.

Orai, Jalaun | Jul 15, 2026

विश्व युवा कौशल दिवस पर आईटीआई उरई में हुनर का प्रदर्शन, मेधावी प्रशिक्षार्थी हुए सम्मानित

उरई (जालौन): राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) उरई एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में विभिन्न आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों द्वारा तैयार मॉडल, तकनीकी प्रोजेक्ट, सोलर मॉडल, लेजर कटिंग, 3डी प्रिंटिंग उत्पाद तथा फैशन डिजाइनिंग से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।

अपने संबोधन में डॉ. अनुरागी ने कहा कि कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है और ऐसे आयोजन उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करते हैं।

इस दौरान उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदाताओं, उद्योग प्रतिनिधियों और रोजगार प्राप्त कर चुके युवाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही चयनित प्रशिक्षार्थियों को एलओआई, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पिछले वर्ष की अखिल भारतीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में आईटीआई उरई के प्रधानाचार्य मान सिंह भारती ने मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

विश्व युवा कौशल दिवस पर आईटीआई उरई में हुनर का प्रदर्शन, मेधावी प्रशिक्षार्थी हुए सम्मानित उरई (जालौन): राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) उरई एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विभिन्न आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों द्वारा तैयार मॉडल, तकनीकी प्रोजेक्ट, सोलर मॉडल, लेजर कटिंग, 3डी प्रिंटिंग उत्पाद तथा फैशन डिजाइनिंग से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। अपने संबोधन में डॉ. अनुरागी ने कहा कि कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है और ऐसे आयोजन उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करते हैं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदाताओं, उद्योग प्रतिनिधियों और रोजगार प्राप्त कर चुके युवाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही चयनित प्रशिक्षार्थियों को एलओआई, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पिछले वर्ष की अखिल भारतीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आईटीआई उरई के प्रधानाचार्य मान सिंह भारती ने मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 15, 2026

जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली बैटरी ट्राइसाइकिल, डीएम की पहल से चेहरे पर लौटी मुस्कान

उरई (जालौन): कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने एक दिव्यांग फरियादी की समस्या का तत्काल समाधान कर संवेदनशीलता का परिचय दिया। ग्राम अकबरपुर इटौरा निवासी बलवान सिंह, जो 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं, ने बैटरी चालित ट्राइसाइकिल की मांग की थी।

शिकायत मिलते ही डीएम ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नीरज चौधरी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मौके पर ही बलवान सिंह को बैटरी संचालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा दी गई।

ट्राइसाइकिल मिलने पर बलवान सिंह ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें रोजमर्रा के कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र दिव्यांग और जरूरतमंद व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली बैटरी ट्राइसाइकिल, डीएम की पहल से चेहरे पर लौटी मुस्कान उरई (जालौन): कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने एक दिव्यांग फरियादी की समस्या का तत्काल समाधान कर संवेदनशीलता का परिचय दिया। ग्राम अकबरपुर इटौरा निवासी बलवान सिंह, जो 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं, ने बैटरी चालित ट्राइसाइकिल की मांग की थी। शिकायत मिलते ही डीएम ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नीरज चौधरी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मौके पर ही बलवान सिंह को बैटरी संचालित ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा दी गई। ट्राइसाइकिल मिलने पर बलवान सिंह ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें रोजमर्रा के कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र दिव्यांग और जरूरतमंद व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 15, 2026

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर हत्या के प्रयास का केस, छतरपुर के राजनगर थाने में FIR दर्ज जमीन विवाद में किसान मोतीलाल कुशवाहा को गोली मारने का आरोप, शालिग्राम गर्ग समेत चार नामजद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले— शालिग्राम से मेरा कोई नाता नहीं, दोषी है तो कानून सख्त कार्रवाई करे जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत । छतरपुर छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए गोलीकांड के मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में राजनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि शालिग्राम गर्ग अपने साथियों सतीश सिंह घोष, तुलसी मिश्रा और आशीष के साथ उनके घर पहुंचे और जमीन को लेकर विवाद के दौरान पहले लाठी-डंडों से मारपीट की, फिर पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की। आरोप है कि गोली मोतीलाल कुशवाहा के शरीर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। मोतीलाल कुशवाहा का आरोप है कि क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है और जो किसान जमीन देने से इनकार करते हैं, उनके साथ मारपीट और धमकी दी जाती है। उनका कहना है कि इसी विवाद के चलते उन पर जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद छतरपुर के राजनगर थाने में शालिग्राम गर्ग समेत चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह तीन वर्ष पहले ही सार्वजनिक रूप से स्पष्ट कर चुके हैं कि शालिग्राम गर्ग से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार पूरा समाज है और किसी व्यक्ति के कृत्य के लिए उनका नाम नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि शालिग्राम गर्ग इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो कानून उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। गौरतलब है कि शालिग्राम गर्ग का नाम इससे पहले भी वर्ष 2023 में एक शादी समारोह में कथित रूप से हथियार लहराने और वर्ष 2024 में टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट जैसे विवादों में सामने आ चुका है। फिलहाल पुलिस इस गोलीकांड के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। #Bageshwardham #छतरपुर #मध्यप्रदेश #MP #ShaligramGarg #dhirendrakrishnashastri #Rajnagar #AttemptToMurder #Chatarpur #CrimeNews #LandDispute #Boldobharat - Orai News