बटियागढ़: भारी बारिश से पटपरा नाला उफान पर,गांव का सम्पर्क टूटा,वन अमले ने तैनाती कर राहगीरों को रोका
वन्य क्षेत्रो में रविवार दोपहर भारी वारिश से जंगली नाले उफान पर रहे,पाटन गांव के पास पटपरा नाला उफान पर होने से पाटन,जुनवानी,सहित आसपास के गांव का संपर्क टूट गया,बाढ़ की स्थिति मे पन्ना टाइगर रिजर्व वन अमले ने नाला किनारे तैनाती कर राहगीरों और वाहन चालकों को नाला पार करने से रोका ताकि कोई हादसा न हो।