बटियागढ़: निमानी-बटियागढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर, बेसुध पड़ा रहा राहगीर
सोमवार दोपहर निमानी बटियागढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल चल रहे राहगीर को टक्कर मार दी,घटना में राहगीर अचेत अवस्था मे सड़क किनारे पड़ा रहा,बाद में दूसरे वाहन चालकों की मदद से घायल को अस्पताल भेजा गया,राहगीर व्यक्ति की शिनाख्त फिलहाल नही हो पाई है,सड़क किनारे तार फेंसिंग के पास बेसुध पड़े होने का वीडियो सामने आया है।