प्रतापपुर: सिंघरा जंगल में हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत, साथी ने भागकर बचाई जान
प्रतापपुर क्षेत्र के सिंघरा जंगल में बुधवार शाम करीब चार बजे हाथी के हमले से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहा दूसरा व्यक्ति किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना के बाद जंगल में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी के हमले में मृतक का शव बेहद क्षत-विक्षत हालत में मिला।