जबलपुर: भूखंड को लेकर अधारताल क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ हुई लगभग ₹19 लाख की धोखाधड़ी, ASP सूर्यकांत शर्मा ने दी जानकारी
थाना अधारताल में श्रीमती पूजा शिवहरे उम्र 46 वर्ष निवासी जयप्रकाश नगर अधारताल ने लिखित शिकायत की कि उसने निमर्ल यादव से एक भूखण्ड 22 जरचर 90 हजार रूपये खरीदने का सौदा किया था। भूखण्ड स्थित खसरा नम्बर 21/1 रकवा 0.270 हेक्टेयर में से विक्रेता का हिस्सा 1/4 0.067 हेक्टेयर भूमि के भूखण्ड की रजिस्ट्री कराने आई थी किन्तू 2 बच्चों के नाबालिक निकलने पर हुई नही थी।