जबलपुर: ग्राम सकरी में भाई की शादी में आए 18 वर्षीय युवक पर दो बुलेट सवार युवकों ने किया चाकू से हमला
ग्राम सकरी में भाई की शादी में आए 18 वर्षीय युवक अजय आदिवासी पर जय माला के दौरान दो अज्ञात बुलेट सवार युवकों ने अजय को अपने पास कुछ बात करने को लेकर बुलाया और एक के बाद एक कई चाकुओं से वार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद घायल अजय आदिवासी को परिजन मेडिकल अस्पताल इलाज के लिए लेकर के पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है। और दोनो बुलेट सवार युवकों की तलाश जारी है।