जबलपुर: नगर निगम सदन में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच बहुमत के आधार पर पारित हुआ शहर का बजट
नगर निगम में बजट पर चर्चा के दौरान तीसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ।इस दौरान कांग्रेस पार्षद दल ने सत्ता पक्ष पर जमकर आरोप लगाए।दौरान सफाई व्यवस्था से लेकर जल संकट के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ।वही बजट पर चर्चा के दौरान हो रहे हंगामे के बीच सत्ता पक्ष ने बहुमत के आधार पर निगमाध्यक्ष के सामने बजट रखा।जिसे निगमाध्यक्ष ने बहुमत के आधार पर शहर के बजट को पारित किया।