जबलपुर: स्मार्ट मीटर के विरोध में महाकौशल लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन ने गढ़ा पुरवा बिजली कार्यालय का किया घेराव, की नारेबाजी
स्मार्ट मीटर से आ रहे अनाप शनाप बिजली बिल के विरोध में महाकौशल लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन के द्वारा गढ़ा पुरवा बिजलीं कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया गया।इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा की जिस प्रकार से स्मार्ट मीटर के जरिए लोगो के हाजरो के बिल आ रहे है।कही न कही इसमें बिजली अधिकारियों की मिली भगत है।पहले लोगो के 200 रु बिल आते थे अब 2 हजार बिल आ रहे।