जबलपुर: सुपताल दरगाह के पास पचकुईया निवासी 21 वर्षीय युवक के साथ शराब के लिए रुपये नहीं देने पर की गई मारपीट
शेरा, सलमान कुरैशी, शहवान तीनों उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो तीनों उसे गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे शेरा ने चाकू से हमलाकर वायें पैर की जांघ मे चोट पहुॅचा दी। उसके जीजा शब्बीर शाह एवं मोनू शाह बीच बचाव किया तो तीनों वहां से भाग गए।