#मोहर्रम के मद्देनजर एसपी ने किया रूटमार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
#बलिया, 24 जून
#आगामी मोहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था अक्षुण्य बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ रूटमार्च और पैदल गश्त की।
#बुधवार को एसपी ओमवीर सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा व थाना कोतवाली पुलिस बल के साथ कोतवाली अन्तर्गत मिश्रित आबादी क्षेत्र में रूटमार्च और पैदल गश्त की।
#पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग कराई गई। पैदल गश्त के दौरान आमजन व धर्मगुरुओें से संवाद कर शांति व सद्भाव बनाए रखने हेतु अपील की गई।
#साथ ही पर्वों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले शरारती तत्वों को सख्त चेतावनी जारी की गई। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों में पैदल गश्त कर धर्मगुरुओं व आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त कराया जा रहा है।