बक्सर: ऑपरेशन मुस्कान: बक्सर एसपी ने 54 खोए मोबाइल लौटाए, धारकों के चेहरे खिले
Buxar, Buxar | May 10, 2025 पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के 16 वें चरण में 54 मोबाइल उनके धारकों को लौटाए गए. उक्त मोबाइल किसी न किसी तरह या तो गुम हो गए थे अथवा चोरी चले गए थे. अपने खोए मोबाइल को दोबारा हाथों में आने से मोबाइल धारकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आए. इसके लिए उनके द्वारा जिला पुलिस की सराहना की गई तथा उनके इस कार्य के प्रति आभार जताए गए.