बक्सर: दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत में 4 करोड़ 4 लाख 33 हज़ार रुपये की समझौता राशि पर हस्ताक्षर, 1422 मामले निपटाए गए
Buxar, Buxar | May 10, 2025 वसुधैव कुटुंबकम सनातन धर्म का मूल संस्कार एवं विचारधारा है जिसका अर्थ है पूरा विश्व एक परिवार है. लोक अदालत भी परिवारवाद की विचारधारा पर आधारित है. जहां पक्षकार परिवार के सदस्यों की तरफ़ से आपस में मामले को समझौते के आधार पर निष्पादित करते हैं. समझौते के आधार पर मामलों को निष्पादित करने में किसी पक्षकार की हार नहीं होती, समाज में आपसी सौहार्द बनता है.