बक्सर: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आरपीएफ ने बक्सर रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया
Buxar, Buxar | May 10, 2025 भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सघन जांच अभियान चलाया। आरपीएफ और जीआरपी के संयुक्त बल ने स्टेशन परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। दर्जनों पुलिसकर्मी हांथ में हैंड मेटल डिडेक्टिव मशीनों के साथ स्टेशन पर उतरे।