चित्तौड़गढ़ में एक युवक से बस यात्रा के दौरान 50 लाख रुपए से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित विजयभाई राजपूत निवासी गुजरात की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया है। युवक 16 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ से भीलवाड़ा जा रही बस में नकदी लेकर सवार हुआ था।