झांसी: शीतला माता मंदिर और हज़रत खाकी शाह दरगाह के श्रद्धालु गंदगी से परेशान, प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई
Jhansi, Jhansi | Sep 23, 2025 नगर निगम द्वारा झांसी के लक्ष्मी तालाब के सुंदरीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद तालाब की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। तालाब के चारों ओर जमा बारिश के पानी और गंदगी से भयंकर बदबू आ रही है, जिससे पास के शीतला माता मंदिर और हज़रत खाकी शाह दरगाह के श्रद्धालुओं को भारी परेशानी हो रही है।