कैसरगंज: दिकौलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल बाइक सवार हालत गंभीर
चमारनपुरवा निवासी 25 वर्षीय रिंकू पुत्र भीखू बाइक से कही जाने को निकला था। गांव के पास ही किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया । घायल को एंबुलेंस से शहर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।