कैसरगंज: तहसीस सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 13 प्रार्थना पत्रों का हुआ निस्तारण
कैसरगंज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मंगलवार को 76 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से 13 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान सीओ व उप-जिलाधिकारी मौजूद रहे ।