टाटीझरिया: होलंग में मुआवजे पर अड़े ग्रामीण, करीब 30 घंटे से एंबुलेंस में ही पड़ा है प्रवासी मजदूर का शव
होलंग में मुआवजे पर अड़े ग्रामीण, करीब 30 घंटे से एंबुलेंस में ही पड़ा है प्रवासी मजदूर का शव। कंपनी पर संदेहास्पद मौत और लापरवाही का आरोप, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा। गुजरात में मजदूरी करने गए टाटीझरिया के होलंग गांव निवासी किशोर कुमार (31 वर्ष) की मौत के बाद बुधवार से गांव में भारी गतिरोध बना हुआ है। गुरुवार प्रातः 11 बजे तक अंतिम संस्कार नहीं हुआ है।