एसआईआर : नागरिकों की सुविधा के लिए लगाया गया 'मतदाता सहायता कैंप'
राँची: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर ) अभियान को गति देने के लिए शनिवार को मेन रोड स्थित विश्वकर्मा लेने में एक विशेष 'मतदाता सहायता कैंप' लगाया गया। इस कैंप का उद्देश्य आम नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को आसान बनाना और मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान करना था।
कैंप में बूथ लेवल अधिकारियों की टीम सुबह से ही मौजूद रही। इस दौरान आम नगरिकों को गणना फॉर्म भरने समेत अन्य कार्यों का त्वरित निष्पादन किया गया।
सहायता कैंप में स्थानीय लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला। खासकर उन युवाओं की संख्या अधिक रही जो पहली बार अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाने आए थे। इसके अलावा महिलाओं ने भी कैंप में पहुंचकर अपना गणना फॉर्म भरा।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस तरह के कैंप लगने से उन्हें फॉर्म भरने में काफी सुविधा हुई।
कैंप के सफल आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता सैय्यद फ़राज़ अब्बास,वीरेंद्र कुमार, महफूज़ आलम, मोहम्मद सलाम सहित अन्य का अहम योगदान रहा।
Kanke, Ranchi | Jul 11, 2026