मौजमाबाद: गौ सम्मान आहृवान अभियान: ग्रामीणों ने उप तहसीलदार को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
उप तहसील मुख्यालय साखुन पर "गौ सम्मान आहृवान अभियान" के तहत क्षेत्र के ग्रामीणों और गौ भक्तों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने उप तहसीलदार कैलाश शर्मा को प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर गौवंश संरक्षण और संवर्धन के लिए कठोर कानून व ठोस नीतियां बनाने की मांग की। ज्ञापन के अंदर सरकार को कई ठोस कानून बनाने के उपाय बताए गए हैं