दतिया नगर: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मां पीतांबरा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी आशुतोष तिवारी रविवार को दतिया पहुंचे। लगभग 11 बजे दतिया आगमन पर वे सबसे पहले श्री पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां बगलामुखी देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि क