मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में धोखे से पीड़िता के पति को शराब पिला कर घर का कराया बैनामा, पीड़िता ने डीएम से की शिकायत।
कुरावली क्षेत्र के ग्राम सोनई निवासी प्रतिभा देवी पत्नी अनिल कुमार ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के युवक द्वारा उसके पति को शराब पिलाकर उसके घर का बैनामा करा लिया गया। इसके बाद पीड़िता रोती हुई जिला मुख्यालय पहुंची कर डीएम से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।