बरघाट सिविल अस्पताल में इलाज को लेकर जनप्रतिनिधि ने जताई नाराजगी, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग
बरघाट। सिविल अस्पताल बरघाट में पदस्थ श्रीमती उषा पांडे से पत्नी का इलाज कराने पहुंचे एक जनप्रतिनिधि ने अस्पताल की व्यवस्था और उनके पति के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई है। जनप्रतिनिधि के अनुसार, अस्पताल पहुंचने पर बताया गया कि मैडम करीब आधे घंटे में आएंगी, लेकिन इंतजार करते-करते लगभग एक घंटे का समय बीत गया। मरीज को तकलीफ होने की बात कहकर जल्द बुलाने का आग्रह करने पर कथित तौर पर उन्हें कहीं और जाने की बात कही गई।
जनप्रतिनिधि का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ कथित तौर पर असम्मानजनक तरीके से बात की गई। उन्होंने कहा कि यदि पहले ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाती तो वे कहीं और इलाज के लिए चले जाते और उनका समय भी खराब नहीं होता।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति का अन्य लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ आए दिन विवाद होता रहता है। जनप्रतिनिधि ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि एक जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, तो आम मरीजों के साथ किस तरह का व्यवहार होता होगा।
मामले को लेकर उन्होंने सिवनी कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना से संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को कलेक्टर के आष्टा आगमन के दौरान ग्रामवासियों के साथ ज्ञापन सौंपने की तैयारी की जा रही है।
हालांकि, अस्पताल प्रबंधन या संबंधित पक्ष का पक्ष इस मामले में सामने आना अभी बाकी है।
Collector Office Seoni CM Madhya Pradesh