बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ पुरानी बस्ती में सड़क किनारे जेसीबी से खुदाई के दौरान नल जल योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई
बल्देवगढ़ पुरानी बस्ती में सड़क किनारे जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान नल जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।बताया गया कि करमाशन नदी से बल्देवगढ़ तक 14 करोड रुपए की लागत से पाइपलाइन बिछाई गई थी।उक्त पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने से संपूर्ण नगर में पानी की सप्लाई बंद हो गई।वही नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा सुधार कार्य किया जा रहा है।