सिसई: प्रखंड क्षेत्र में भूमि संरक्षण विभाग से बने तालाबों का विभाग के निदेशक और जिला के पदाधिकारी ने किया दौरा
Sisai, Gumla | Aug 11, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नगर बरगांव समेत विभिन्न भागों पर भूमि संरक्षण विभाग की ओर से कई तालाबों का निर्माण किया जा रहा है।विभाग के निदेशक ने इन तालाबों का दौरा किया।ग्रामीणों ने बताया कि तालाब बनने से उन्हें काफी लाभ होगा।पहले पानी नहीं होने के कारण बरसात के बाद वह खेती नहीं कर पाते थे। और खेत परती रह जाते थे।अब तालाब बन गया और वहां पानी एकत्रित हो रहा है।