कहरा: पुरुषोत्तमपुर गांव में केला का गाछ उखाड़ने को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल, सदर अस्पताल सहरसा में कराया गया भर्ती
पुरुषोत्तमपुर गांव वार्ड 10 में विवादित जमीन पर लगे केला का गाछ उखाड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। वहीं मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। घायल महिला का नाम सभा देवी और मानती देवी बताया जा रहा है। इस मामले में बैजनाथ पंडित, संजय पंडित सहित अन्य पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।