कहरा: डीबी रोड में घरेलू विवाद में मां ने अपनी बेटी को मारा तो बेटी ने गुस्से में खाया जहर, सदर अस्पताल सहरसा में चल रहा उपचार
सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीबी रोड में स्थित एक घर में हुए घरेलू विवाद में मां ने अपनी बेटी के साथ मारपीट की तो गुस्से में आकर बेटी ने जहर खा लिया। जब उस लड़की की तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया। जहर खाने वाली लड़की का नाम प्रियंका कुमारी बताया जा रहा है।