कहरा: सहरसा स्टेडियम में जनसुराज अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ प्रशांत किशोर की हुई बैठक,संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
बुधवार को सहरसा स्टेडियम में जनसुराज अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ प्रशांत किशोर ने बैठक की।अपनी पदयात्रा के दौरान कोसी क्षेत्र में प्रवेश से पूर्व उनका कार्यकर्ता के साथ हुए बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा हुई।बैठक में उन्होंने प्रश्न रखा कि बिहार में बदलाव के लिए आपके सुझाव क्या होंगें।लोगों की राय और अपने विचार रखते हुए लोगों से जुड़ने का अपील किया।