करछना: जगौंती गांव में पहले से निर्मित मकान पर दूसरा तल बनाने में दबंगों ने बनाए अवरोध, पीड़ित ने अधिकारियों से की शिकायत
करछना थाना क्षेत्र के जगौती गांव निवासी जैकुमार पुत्र स्व० रामहित को 1992 में 140 वर्ग मीटर आवासीय पट्टा जमीन आवंटित किया गया था। जिस पर वह 20 वर्ष पहले पक्का मकान बना रखा है। अब वह उसी मकान पर दूसरा तल बनाने जा रहे हैं। गांव के ही कुछ दबंग जमीन कब्जाने की नियत से अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। पीड़ित ने शनिवार को 1 बजे करीब तहसील में अधिकारियों से शिकायत किया है