राघोपुर: राघोपुर के मिर्जापुर ढाब के निकट बदमाशों ने टेम्पो चालक की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
राघोपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ढाब में गोली मारकर बदमाशों ने एक टेम्पो चालक की हत्या कर दी। युवक को दो गोली मारी गई है। मृतक की पहचान रूस्तमपुर ओपी क्षेत्र के जहांगीरपुर निवासी 30 वर्षीय अमोद कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर थाना के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।