राघोपुर: रूस्तमपुर थाना की पुलिस ने रुस्तमपुर पंचायत से एक निर्दोष महिला को पकड़ कर थाने पर लाई, सत्यापन के बाद छोड़ा
राघोपुर के रुस्तमपुर थाना की पुलिस शनिवार की सुबह एक निर्दोष महिला को पकड़ कर थाने पर ले आई। परिवार वालों के हंगामा करने के बाद पुलिस ने महिला को छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, राधा देवी पति सिपाही राय के नाम से न्यायालय से वारंट निर्गत था। पुलिस ने सिपाही राय की पत्नी मीना देवी को पकड़ कर थाने पर ले आयी थी।