राघोपुर: राघोपुर के विभिन्न पंचायत में मनाई गई संत रविदास जयंती, निकल गई शोभायात्रा
राघोपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में संत रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस मौके पर अलग-अलग पंचायत से शोभायात्रा भी निकल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताएं मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। प्रखंड के फतेहपुर रुस्तमपुर मलिकपुर पहाड़पुर समेत कई पंचायत में रविदास जयंती मनाई गई एवं शोभायात्रा निकाली गई।