राघोपुर: जुरावनपुर थाना की पुलिस ने शिवनगर गांव से 30 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
जुरावनपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शिवनगर में छापेमारी कर 30 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया तस्कर स्थानीय विजय राय का पुत्र विशाल कुमार बताया गया है। जुरावनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शिवनगर से 30 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।