सकरा: सुजावलपुर चौसीमा गांव में बंद घर से चोरों ने हजारों की संपत्ति चुराई, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रूपनपट्टी मथुरापुर पंचायत के सुजावलपुर चौसीमा गांव में चोरों ने जगदीश त्रिवेदी के बंद घर से हजारों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। इस मामले को लेकर उन्होंने शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे में थाने में शिक़ायत दर्ज कराई है। वहीं, कृषि पदाधिकारी के घर में चोरी का प्रयास किया गया।