*स्लग - नानकमत्ता साहिब में कई दिनों से चल रहा सहज पाठ आज संपन्न, गुरु की गद्दी सुशोभित कर ले जाते सेवादार*
*स्थान - गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब*
*रिपोर्ट - सुरेन्द्र कुमार*
*एंकर लीड -*
श्री नानकमत्ता साहिब में डेरा कार सेवा द्वारा कई दिनों से करवाई जा रही सेवा और सहज पाठ का आज विधि-विधान के साथ समापन हुआ। इसके बाद गुरु महाराज की गद्दी को बड़े सत्कार के साथ गुरुद्वारा साहिब में ले जाया गया।
*वीओ - 01*
आपको बता दें कि गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में पिछले कई दिनों से डेरा कार सेवा के सेवादारों द्वारा सरोवर, परिक्रमा और गुरुद्वारा परिसर में सेवा कार्य चल रहा था। इसी दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का सहज पाठ भी रखा गया था।
*वीओ - 02*
आज अमावस्या के पावन मौके पर पाठ का भोग डाला गया। रागी जत्थे द्वारा गुरबाणी कीर्तन किया गया, अरदास हुई और उसके बाद गुरु की गद्दी को फूलों से सजाकर, बोले सो निहाल के जयकारों के साथ मुख्य गुरुद्वारा साहिब में सुशोभित किया गया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। सेवादारों ने सिर पर गुरु की गद्दी को धारण कर पूरे श्रद्धा भाव से गुरुद्वारा साहिब तक पहुंचाया। पूरे परिसर में सतनाम वाहे गुरु की गूंज रही।
डेरा कार सेवा के बाबा जी और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बताया कि सेवा निरंतर जारी रहेगी
Puranpur, Pilibhit | Oct 10, 2026