बटाला में गुरबकश ने जीता सिल्वर मेडल, कलाकारों ने गाड़ी देकर किया सम्मानित
बटाला, पंजाब में आयोजित पेंचक सिलाट अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरबकश ने सिल्वर मेडल हासिल कर क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रोशन किया।
गुरबकश की इस उपलब्धि पर पंजाब के प्रसिद्ध कलाकार गुरचेत चित्रकार एवं कॉमेडियन मेहर मित्र द्वारा उन्हें गाड़ी देकर सम्मानित किया गया।
गुरबकश की इस शानदार उपलब्धि पर न्यू लाइट स्कूल मैनेजमेंट एवं समस्त स्टाफ की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।
गुरबकश की मेहनत और सफलता ने सभी को गौरवान्वित किया है। 🥈🏆