भीलवाड़ा: जालंधर वध, तुलसी प्रसंग, द्रौपदी चीरहरण एवं गजा सुर उद्धार की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, भगवान शिव की शरण ही जीवन
भीलवाड़ा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा महोत्सव के षष्ठम दिवस पर कथा व्यास प्रखर वक्ता परम पूज्य डॉ. स्वामी निर्मल दास जी महाराज ने भगवान शिव की असीम करुणा, धर्म स्थापना एवं भक्तों के उद्धार से जुड़े दिव्य प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन।