मेरठ: UP: होटल में हिंदू किशोरी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला मुस्लिम युवक, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा, आरोपी गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Aug 17, 2026 मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र स्थित होटल में सोमवार दोपहर 16 वर्षीय किशोरी के 23 वर्षीय युवक के साथ मिलने पर हंगामा हो गया। हिंदू संगठनों ने युवक पर किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल लाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई।