Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

MORE NEWS

मिशन शक्ति को मिलेगी नई मजबूती: ‘बहू–बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “बहू–बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण गुरुवार को मेहंदावल थाना परिसर में प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण पुलिस विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में मेहंदावल, बेलहरकलां और सांथा विकास खंडों से पुलिस, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के 30 नामित प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी मेहंदावल सर्व दवन सिंह एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और समाज की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बहू–बेटी सम्मेलन को महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सामाजिक सोच विकसित करने तथा हिंसा की रोकथाम का प्रभावी माध्यम बताया।प्रशिक्षण का उद्देश्य ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को इस प्रकार तैयार करना है कि वे अपने-अपने विकास खंडों में ग्राम स्तरीय सुगमकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दे सकें। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के साथ छह सप्ताह तक छह विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, लैंगिक समानता, सम्मानजनक संबंध, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और उपलब्ध सहायता सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया जाएगा।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को समूह चर्चा, रोल प्ले, केस स्टडी, गतिविधि आधारित अभ्यास और अनुभव साझा करने जैसी सहभागी विधियों के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रभावी संवाद कौशल, समुदाय से जुड़ाव और प्रशिक्षण संचालन की तकनीकों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।यूनिसेफ के मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार राजेश कुमार सैनी ने बहू–बेटी सम्मेलन की अवधारणा, कैस्केड प्रशिक्षण मॉडल और कार्यक्रम की कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा हिंसा मुक्त वातावरण तैयार करना है।प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सुश्री स्वीटी मंडल, श्रीमती मोनिका शुक्ला, श्रीमती सुमन मिश्रा, श्री राजेश कुमार सिंह एवं श्री प्रमोद त्रिपाठी ने विभिन्न विषयों पर व्यवहारिक एवं सहभागी प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने अपने-अपने विकास खंडों में “बहू–बेटी सम्मेलन” का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

मिशन शक्ति को मिलेगी नई मजबूती: ‘बहू–बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “बहू–बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण गुरुवार को मेहंदावल थाना परिसर में प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण पुलिस विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में मेहंदावल, बेलहरकलां और सांथा विकास खंडों से पुलिस, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के 30 नामित प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी मेहंदावल सर्व दवन सिंह एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और समाज की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बहू–बेटी सम्मेलन को महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सामाजिक सोच विकसित करने तथा हिंसा की रोकथाम का प्रभावी माध्यम बताया।प्रशिक्षण का उद्देश्य ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को इस प्रकार तैयार करना है कि वे अपने-अपने विकास खंडों में ग्राम स्तरीय सुगमकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दे सकें। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के साथ छह सप्ताह तक छह विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, लैंगिक समानता, सम्मानजनक संबंध, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और उपलब्ध सहायता सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया जाएगा।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को समूह चर्चा, रोल प्ले, केस स्टडी, गतिविधि आधारित अभ्यास और अनुभव साझा करने जैसी सहभागी विधियों के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रभावी संवाद कौशल, समुदाय से जुड़ाव और प्रशिक्षण संचालन की तकनीकों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।यूनिसेफ के मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार राजेश कुमार सैनी ने बहू–बेटी सम्मेलन की अवधारणा, कैस्केड प्रशिक्षण मॉडल और कार्यक्रम की कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा हिंसा मुक्त वातावरण तैयार करना है।प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर सुश्री स्वीटी मंडल, श्रीमती मोनिका शुक्ला, श्रीमती सुमन मिश्रा, श्री राजेश कुमार सिंह एवं श्री प्रमोद त्रिपाठी ने विभिन्न विषयों पर व्यवहारिक एवं सहभागी प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने अपने-अपने विकास खंडों में “बहू–बेटी सम्मेलन” का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 16, 2026

श्रावण मास से पहले अलर्ट मोड में पुलिस: तामेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद

संतकबीरनगर। आगामी श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए संतकबीरनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे ने प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मास में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की संभावना को समाप्त किया जाए।क्षेत्राधिकारी ने मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और पुलिस व मंदिर प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।संतकबीरनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।

श्रावण मास से पहले अलर्ट मोड में पुलिस: तामेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद संतकबीरनगर। आगामी श्रावण मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए संतकबीरनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे ने प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मास में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना की संभावना को समाप्त किया जाए।क्षेत्राधिकारी ने मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और पुलिस व मंदिर प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।संतकबीरनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 16, 2026

संत कबीर नगर में दर्दनाक सड़क हादसा: ब्लूमिंग बड्स स्कूल के कक्षा 6 के छात्र आयुष यादव की मौत, दो युवक गंभीर घायल

संत कबीर नगर में गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे धौरहरा के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ब्लूमिंग बड्स स्कूल के कक्षा 6 के छात्र, 12 वर्षीय आयुष यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक आयुष यादव ग्राम बनतवार, थाना धनघटा का निवासी था। जानकारी के अनुसार, वह अपनी मौसी के घर भीटी रावत गया हुआ था। गुरुवार सुबह उसकी मौसी के दोनों बेटे, सचिन यादव और अंकित यादव, उसे बाइक से घर छोड़ने के लिए खलीलाबाद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान धौरहरा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद तीनों को जिला अस्पताल खलीलाबाद ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान आयुष यादव ने दम तोड़ दिया। दोनों घायल युवकों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

 उसकी असमय मौत से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फरार पिकअप वाहन की तलाश की जा रही

संत कबीर नगर में दर्दनाक सड़क हादसा: ब्लूमिंग बड्स स्कूल के कक्षा 6 के छात्र आयुष यादव की मौत, दो युवक गंभीर घायल संत कबीर नगर में गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे धौरहरा के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ब्लूमिंग बड्स स्कूल के कक्षा 6 के छात्र, 12 वर्षीय आयुष यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक आयुष यादव ग्राम बनतवार, थाना धनघटा का निवासी था। जानकारी के अनुसार, वह अपनी मौसी के घर भीटी रावत गया हुआ था। गुरुवार सुबह उसकी मौसी के दोनों बेटे, सचिन यादव और अंकित यादव, उसे बाइक से घर छोड़ने के लिए खलीलाबाद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान धौरहरा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों को जिला अस्पताल खलीलाबाद ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान आयुष यादव ने दम तोड़ दिया। दोनों घायल युवकों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। उसकी असमय मौत से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फरार पिकअप वाहन की तलाश की जा रही

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 16, 2026

मिश्रौलिया वार्ड पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल, रुके विकास कार्यों का किया निरीक्षण, जल्द समाधान का दिया भरोसा

संत कबीर नगर, खलीलाबाद। खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने नगर क्षेत्र के मिश्रौलिया वार्ड का दौरा कर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में निर्माणाधीन और लंबे समय से रुके हुए कार्यों का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने नालियों, सड़कों, जल निकासी व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिन विकास कार्यों में किसी कारणवश देरी हो रही है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए, ताकि वार्डवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जगत जायसवाल ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड का समान रूप से विकास कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मिश्रौलिया वार्ड में जो भी कार्य अधूरे हैं या जिन योजनाओं का लाभ अभी तक लोगों को नहीं मिल पाया है, उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य कराने पर भी जोर दिया।

इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी समस्याओं और सुझावों से नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया। अध्यक्ष ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वार्ड भ्रमण के दौरान नगर पालिका की टीम, संबंधित अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

मिश्रौलिया वार्ड पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल, रुके विकास कार्यों का किया निरीक्षण, जल्द समाधान का दिया भरोसा संत कबीर नगर, खलीलाबाद। खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने नगर क्षेत्र के मिश्रौलिया वार्ड का दौरा कर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में निर्माणाधीन और लंबे समय से रुके हुए कार्यों का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने नालियों, सड़कों, जल निकासी व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की स्थिति देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिन विकास कार्यों में किसी कारणवश देरी हो रही है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए, ताकि वार्डवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जगत जायसवाल ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड का समान रूप से विकास कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मिश्रौलिया वार्ड में जो भी कार्य अधूरे हैं या जिन योजनाओं का लाभ अभी तक लोगों को नहीं मिल पाया है, उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य कराने पर भी जोर दिया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी समस्याओं और सुझावों से नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया। अध्यक्ष ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वार्ड भ्रमण के दौरान नगर पालिका की टीम, संबंधित अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 16, 2026