मऊगंज: मऊगंज में जिला कौशल समिति का गठन, कलेक्ट्रेट कार्यालय से सूची जारी
Mauganj, Rewa | Dec 11, 2025 मऊगंज जिले में उद्योगों तथा औद्योगिक क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए जिला कौशल समिति का गठन किया गया है। जिसकी सूची आज 11 दिसंबर की शाम 6 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा जारी की गई है। कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन को समिति का पदेन अध्यक्ष बनाया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समिति के सचिव बनाए गए हैं।