मऊगंज: बरहटा गांव स्थित खलिहान में रखे धान के भूसे में लगी आग, दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया
Mauganj, Rewa | Dec 10, 2025 मऊगंज थाना क्षेत्र की बरहटा गांव स्थित खलिहान में रखे धान के भूसे में अचानक आग लग गई सूचना मिलने के बाद मऊगंज से दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि ग्राम बरहटा में विराज कुमार तिवारी के घर के पास धान का भूसा रखा था जिसमें अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुए।