मऊगंज: मऊगंज पुलिस ने सीखी सीपीआर तकनीक, एसपी की पहल से फर्स्ट रिस्पॉन्स होगा और मजबूत
Mauganj, Rewa | Dec 10, 2025 मऊगंज पुलिस ने एक अहम कदम उठाते हुए अपने अधिकारियों-कर्मचारियों को जीवन बचाने वाली सीपीआर तकनीक का प्रशिक्षण लिया।एसपी दिलीप सोनी के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित इस वर्कशॉप में डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी और उनकी मेडिकल टीम ने पुलिसकर्मियों को हृदयाघात जैसी आपात स्थितियों में तुरंत मदद देने के तरीके सिखाए। डमी के जरिए प्रक्रिया सिखाई गई