मऊगंज: अयोध्या जा रहे मऊगंज बेलहई के 11 श्रद्धालु दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, आठ घायल
Mauganj, Rewa | Dec 11, 2025 मऊगंज जिले के बेलहाई गांव के 11 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन करने के लिए निकले थे जो भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। अयोध्या से 10 किलोमीटर पहले कल्याण भदरसा गांव के पास बोलेरो वाहन क्रमांक MP-17-TA-2441 ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। ट्रॉली में लाइट न होने और कोहरे के कारण हुई इस दुर्घटना में बोलेरो चालक राम यश मिश्रा अंकिता पटेल और मीराबाई पटेल की मौत हो गई।